भागलपुर, मई 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में दरोगा कुमोद कुमार शामिल थे। छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस तथा खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...