शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र के हरनाई गांव में मुख्य सड़क किनारे बनी नाली बंद होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे कई बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग जोगराजपुर, हमीरपुर, हरिहरपुर और सेहरामऊ उत्तरी जैसे कई गांवों को खुटार-मैलानी से जोड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री अकेला हंसपुर और मैलानी रेलवे स्टेशन जाते हैं। भारी गन्ना वाहनों का आवागमन लगातार रहता है, जिससे गड्ढों के कारण सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। कई बार ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन फिसलकर गिर चुके हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, रामनिवास, अंकित कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.