हरदौलपुर में स्थलीय जांच को आज पहुंचेगी टीम
फतेहपुर, मार्च 26 -- चौडगरा। सरकंडी और ललौली जैसे करोड़ो घोटाला के बाद हरदौली में खुली अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मनरेगा से लेकर विकास कार्यो के नाम पर गड़बड़ी खंगालने के लिए आज गांव टीम पहुंचेगी। तीन सदस्यीय गठित टीम की अधूरी जांच आज पूरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बीडीओ ने टीम को सख्त निर्देश दिया है। मलवां ब्लॉक के हरदौलपुर गांव में लाखों की अनियमितताओं के शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे। वर्ष 2021-22 व 2022-23 में फर्जी भुगतान, निर्माण में गड़बड़ी, इंटरलॉकिंग, हैंडपंप रिबोर, पंचायत भवन के सुंदरीकरण जैसे विभिन्न कार्यो में गड़बड़ी की बात कही थी। जिसमें डीएम के निर्देशन पर बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित किया था। बीते फरवरी माह में टीम दोनो पक्षों के साथ अभिलेखों को खंगालने के लिए पहुंची थी। इसके साथ ही पैसा का लेनदेन का ब्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.