हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। आगरा एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे के बाद अब जनपद को एक और एक्सप्रेस वे का तोहफा मिलने जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा तक प्रस्तावित शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। करीब 750 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सप्रेसवे पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना हरदोई जिले से भी होकर गुजरेगी, जिससे जिले के विकास और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। जिम्मेदारों के अनुसार इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की रुड़की इकाई को सौंपी गई है। एनएचएआई नई दिल्ली की ओर से रुड़की इकाई को तीन चरणों में गजट अधिसूचना जारी करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.