हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई, संवाददाता। खाड़ी देशों में जारी युद्ध जैसी स्थिति का असर अब जिले के निर्यात कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। जनपद से खाड़ी देशों को बड़े पैमाने पर चावल और पेस्टीसाइड (कीटनाशक) का निर्यात किया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात में समुद्री परिवहन महंगा होने और आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। निर्यातकों के अनुसार पिछले महीने की तुलना में इस महीने निर्यात पर काफी असर पड़ा है। खासकर चावल के शिपमेंट का समुद्री भाड़ा अचानक कई गुना बढ़ गया है। पहले जहां चावल को खाड़ी देशों तक भेजने का किराया करीब 200 डॉलर प्रति टन पड़ता था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग दो हजार डॉलर प्रति टन तक पहुंच गया है।हरदोई से मुख्य रूप से बासमती और नॉन-बासमती चावल का निर्यात किया जाता है। यह चावल यूएई, कतर, बहरीन और सऊदी अरब सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.