हरदोई से अयोध्या के लिए शुरू हुई रामरथ एसी लग्जरी बस सेवा
हरदोई, मई 17 -- हरदोई। धार्मिक नगरी अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा हरदोई से अयोध्या के लिए वाया लखनऊ-बाराबंकी होकर "रामरथ" एसी 2x2 लग्जरी बस सेवा का संचालन आरंभ कर दिया गया है। नई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को अब अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग के अनुसार इस लग्जरी बस का किराया हरदोई से अयोध्या तक 493 रुपये निर्धारित किया गया है। बस हरदोई से प्रतिदिन दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान करेगी और लखनऊ तथा बाराबंकी होते हुए रात 9:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस अयोध्या से रात 10:30 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे हरदोई पहुंचेगी। बस में आरामदायक एसी सीटों के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों की यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.