हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 14 मैच सीएसएन पीजी कॉलेज में खेला गया। इसमें हरदोई रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवरों में 270 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई ग्रीन टीम 99 रनों पर ढेर हो गई। हरदोई रेड की टीम ने मैच 171 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक की भूमिका अक्षय द्विवेदी व कुलदीप यादव ने निभाई। स्कोरिंग की भूमिका सोनेन्द्र त्रिपाठी ने निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.