हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर 23 की तीन टीमें बनाई हैं। इनके आपस में मैच कराए जा रहे हैं। दूसरा मैच एचडीसीए येलो व एचडीसीए रेड के बीच खेला गया। हरदोई यलो की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इसमें उन्होंने निर्धारित 40 ओवरों में 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई रेड टीम 167 रनों पर ढेर हो गई। हरदोई येलो की टीम ने मैच जीत लिया। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई। स्कोरिंग की भूमिका सोनेन्द्र त्रिपाठी ने निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.