हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीसीए ट्रॉयल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गए अंडर 19 मैच सीएसएन पीजी कॉलेज में खेला गया। इसमें हरदोई यलो की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवरों में 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई रेड टीम 145 रनों पर ढ़ेर हो गई। हरदोई येलो की टीम ने मैच 55 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका अक्षय द्विवेदी व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई। स्कोरिंग सोनेन्द्र त्रिपाठी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...