हरदोई में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 14 -- हरदोई, संवाददाता।
घटना का विवरण सदर तहसील में शुक्रवार को कानूनगो को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कानूनगो यह रिश्वत नक्शा तैयार करने के एवज में ले रहा था। एंटी करप्शन टीम कानूनगो को कक्ष संख्या पांच से हिरासत में लेकर सीधे कोतवाली ले गई। देर शाम तक कानूनगो के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
कानूनगो की पहचान पुलिस ने बताया कि पिहानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरीद खान निवासी कमल किशोर सिंह सदर तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात हैं। वह तहसील के कक्ष संख्या पांच में बैठकर कामकाज निपटाते हैं। उनके पास टड़ियावां क्षेत्र के काम की जिम्मेदारी है। कानूनगो एक शिकायतकर्ता से नक्शा तैयार करने के बदले 20 हजार रुपये मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी। जांच के बाद टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.