हरदोई में सांप के डसने से महिला की मौत
हरदोई, जून 29 -- हरदोई। बरइया पुरवा गांव में रविवार दोपहर सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता पाल पत्नी छुट्टू लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दोपहर करीब 3:30 बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शाम करीब चार बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.