हरदोई, नवम्बर 24 -- अरवल थाना क्षेत्र के किर्तियापुर गांव में रविवार दोपहर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के किर्तियापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामबहोरे की 19 वर्षीय पुत्री मगन का शव संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रविवार की दोपहर रस्सी के सहारे घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। घटना के वक्त मृतका की मां किसी काम से घर के बाहर थीं। मृतका के मां के घर पहुंचने पर उसने युवती का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देखा। पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अरवल थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टम...