हरदोई, नवम्बर 16 -- थाना क्षेत्र के जुझारपुर मजरा गिरधरपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पाली थाना क्षेत्र के घुरहाइया गांव निवासी मृतका के पिता रामसेवक ने का कहना है कि एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री रूपांशी की शादी दिनेश से की थी। जिसके बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग कर रूपांशी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर रूपांशी को मारपीट कर उसकी हत्या की गई। बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.