हरदोई, मई 1 -- बेहटा गोकुल (हरदोई), संवाददाता। बिजली लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आर्थिक मदद व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं विभागीय जेई ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर लाइनमैन की मौत हुई है। शट डाउन के दौरान आपूर्ति शुरू करने का आरोप गलत है। ग्राम नयागांव निवासी रिजवान 35 वर्षीय पुत्र लियाकत फतेहपुर बिजली उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात कुंवारीपुर में एक निजी नलकूप खराब हो गया था। उसे सही करने के लिए रिजवान ने शटडाउन लेकर काम शुरू किया। इसी दौरान पावर हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.