हरदोई में भैंस चराने गए दो बच्चों की गंगा में डूबने से मौत
हरदोई, जून 1 -- हरपालपुर, (हरदोई) संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर गांव में भैंस चराने गए दो मासूम बच्चों की शनिवार शाम गंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की तलाश के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। निकामदपुर निवासी ध्रुव नौ वर्षीय पुत्र रामशंकर और किशन दस वर्षीय पुत्र बृजपाल भैंस चराने गए थे। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों गंगा में नहाने उतरे। इसी दौरान ध्रुव गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम उसे बचाने के प्रयास में किशन भी डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे की सूचना पर ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.