हरदोई, मई 30 -- हरदोई। पर्यटन एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के कार्यालय के निर्माण हेतु राज्य सरकार ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कार्यालय के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इसके तहत 8.64 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। दीपांकर चौधरी ने कहा कि इस राशि से जिला पर्यटन कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में पर्यटकों को अधिक सुविधाएं एवं पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.