हरदोई, अप्रैल 9 -- सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया की कार हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में खितौली गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार के सभी एयरबैग खुलने से विधायक बाल-बाल बच गए। ड्राइवर के हल्की चोटें आई हैं।विधायक बब्बू भइया ने सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से बदायूं जाते समय हादसा हुआ है। एयरबैग खुलने से वह सुरक्षित हैं, हालांकि चालक को हल्की चोटे आईं हैं। हादसे की सूचना पर विधायक के भतीजे विवेक कुमार, सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और समर्थक मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में गाड़ी के हल्का क्षतिग्रस्त होने पर विधायक को दूसरे वाहन से गतंव्य को भेजा गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.