हरदोई में किसान के सीने में लगी गोली, गंभीर
हरदोई, जून 21 -- बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है। धरौली गांव निवासी 55 वर्षीय परिवेंद्र सिंह गांव के बाहर बने अपने झाले पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार उन्होंने करीब दो वर्ष पहले गांव के ही एक परिवार से एक एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम वह घर से आटा लेने की बात कहकर निकले थे।घायल के भतीजे परगढ़ सिंह ने बताया कि शाम को परिवार के लोग परिवेंद्र सिंह के बारे में जानकारी कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखा तो वह झाले के बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.