हरदोई, जून 9 -- UP News: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरदोई जिले में सरकारी निरीक्षण के दौरान शाहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण और अति-चिंताजनक बताया है। साथ ही मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले हरदोई में दबंगों ने सरकारी निरीक्षण कर रहे एसडीएम सुशील मिश्रा पर ईंट और पत्थर समेत अन्य से हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए। यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम जरूरी है, ताकि सरकारी कार्यों म...