हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बीच सड़क पर स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अस्पताल रोड पर दो ई-रिक्शा चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक तेज आवाज में गाना बजाते आगे बढ़ रहा है, जबकि उसके आगे चल रहा दूसरा चालक चलती गाड़ी में स्टंट कर रहा है। बताया जा रहा कि उसी दौरान सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित ई-रिक्शा चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।...