हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिलेभर में 19 गोशाला ऐसी संचालित होंगी, जहां पर सिर्फ सांड़ रखे जाएंगे। पशु आश्रय स्थलों में गायों की सुरक्षा के मद्देनजर यह पहल हो रही है। एक गोशाला में कुल 500 सांड़ रहेंगे। इस तरह इन गोशालाओं में कुल 9500 सांड़ों को ठिकाना मिलेगा। इसका नाम नंदी गोशाला रहेगी, जो हर ब्लॉक में एक होगी।पशुपालन विभाग ने बावन विकास खंड में मुबारकपुर, हरियावां में मोदीपुर, टड़ियावां में बरगांवा, अहिरोरी में बाजिदपुर, सुरसा में मरसा प्रथम, बिलग्राम में सहोसा रामपुर, मल्लावां में तेजीपुर, माधौगंज में मुड़ियाखेड़ा, सांडी में मलवा अखवेलपुर, हरपालपुर में मिरगावां, भरखनी में गौहाई, शाहाबाद में धियरई, पिहानी में कोरिगवां, टोंडरपुर में करांवा, संडीला में लूमामऊ, कछौना में महरी, बेहंदर में सरवे, भरावन में भटपुर, कोथावां में मझिगवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.