हरदोई ब्लू की टीम 97 रन से जीती ट्रायल मैच
हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गए अंडर 16 मैच शनिवार को सीएसएन पीजी कॉलेज में खेला गया। इसमें हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की दो टीमें बनाई गई। इनका आपस में मैच कराया गया। हरदोई ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवरों में 182 रन बनाए। जवाब में हरदोई रेड 85 रनों पर ढेर हो गई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने मौके पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका सोनेन्द्र त्रिपाठी व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई। स्कोरिंग अक्षय द्विवेदी ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.