पीलीभीत, जून 3 -- पूरनपुर/माधोटांडा। हरदोई ब्रांच नहर के डगा और कलीनगर पुलों का निर्माण शुरु हो गया है। विधायक ने पूजन हवन के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। पचास करोड़ से अधिक की लागत से बनाए जा रहे इन पुलों का काम दिसंबर माह तक पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कलीनगर तहसील के खटीमा रोड और कलीनगर रोड पर हरदोई ब्रांच नहर के दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। लखनऊ से उत्तराखंड को जोड़ने वाले खटीमा मार्ग पर पुल न बनने से लगभग डेढ़ साल से आवागमन बंद था। जनता की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पुलों के निर्माण के लिए शासन से बजट का प्रस्ताव पास कराया था। बजट पास होने के बाद दोनों पुलों का निर्माण की जिम्मेदारी राज्यसेतु निगम को सौंपी गई। मंगलवार को दोनों पुलों का निर्माण का कार्य शुरु किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक बाबूराम प...