शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- हरदोई बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की बाइक में टक्कर मारने और अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान शहर की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक गिर गई और हेलमेट दूर जा गिरा। गनीमत रही कि हेड कांस्टेबल को गंभीर चोट नहीं आई। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों युवक अभद्रता करने लगे और हेड कांस्टेबल को जबरन पुलिस बूथ के अंदर ले जाकर हाथापाई पर उतारू हो गए। ओमेंद्र सिंह ने किसी तरह खुद को संभालते हुए आरसी मिशन थाने को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को हिरासत ...