मथुरा, अप्रैल 18 -- थाना छाता अंतर्गत छाता में रह रहे हरदोई के युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रथमदृष्टया गृह क्लेश के चलते विषाक्त सेवन करने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब कस्बा छाता में कल्लू ढाबे के पास रह रहे गांव बरनई, हरपालपुर, हरदोई निवासी युवक सुरजीत सिंह (30) ने संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहर खाने की आशंका हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.