हरदोई, मार्च 25 -- बांगरमऊ (उन्नाव), संवाददाता। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर मंगलवार देर रात बाइक सवार हरदोई के तीन लोगों को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र के अटिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजू राठौर अपने चाचा रामजीवन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दो अन्य साथियों के साथ बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट आए थे। उनके साथ सिद्दीकपुर निवासी 50 वर्षीय रामबालक और गढ़ी के रहने वाले पवन भी थे। तीनों एक ही बाइक से मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने गांव लौट रहे थे। बेहटा मुजावर क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर पहुंचे तभी तभी पीछे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट...