हरदोई आया था कमाने, हादसे में चली गई जान
हरदोई, सितम्बर 12 -- हरदोई। कसरावां के पास बुधवार सुबह रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में जान गंवाने वाले अज्ञात युवक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर केगदियानाचुंगी निवासी राजेश उर्फ लल्लू के रूप हुई है। वह कैटरिंग का काम करता था। छोटे भाई कमलेश ने हरदोई की मोर्च्युरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। कमलेश ने बताया कि राजेश बुधवार को अपने साथी मनोज और रामनरेश के साथ काम करने के लिए हरदोई आया था। इसी दौरान कसरावां के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में मनोज और रामनरेश भी घायल हुए हैं। घायल दोनों के परिजनों ने बाबा टेंट हाउस के जिम्मेदारों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद टेंट हाउस संचालकों ने राजेश के फूफा रामविलास को सूचना दी। फूफा से परिजनों को हादसे की जानकारी हुई।परिजनों के मुताबिक, राजेश की पत्नी करीब 20 साल पहले उसे छोड़कर चली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.