हरदेव कॉलेज के छात्र रहे विक्रांत का पीसीएस में चयन
काशीपुर, जून 4 -- जसपुर। ग्राम रायपुर के हरदेव सिंह स्मारक कॉलेज के बीएड के पूर्व छात्र विक्रांत सिंह का उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में डीईओ के पद पर चयन हुआ है। विक्रांत सिंह के पिता अशोक कुमार भारतीय रेडक्रास के सदस्य है। चयन पर कॉलेज चेयरमैन देशराज सिंह, रितिक सिंह, सुलेखा चौहान, सत्यप्रकाश सिंह, विपिन कुमार, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, रेडक्रास अध्यक्ष हरिओम सिंह, अग्रवाल सभा अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, फेज आम इंका प्रधानाचार्य रईस अहमद ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- पारस बोरा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.