बहराइच, जून 18 -- महसी, बहराइच, संवाददाता। बहराइच के हरदी थाने के विभिन्न गांव में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बेखौफ चोर घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी व जेवरात पार कर रहे हैं। बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने अलग अलग गांवों के तीन घरों की दीवारों में सेंध लगाकर जेवरात व नकदी पार की। पिपरी मोहन गांव निवासी प्रेम नारायण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पक्के मकान में चोरों ने देर रात चोर नकब लगाकर नकब लगाकर अंदर आए और घर में रखी लगभग 2.75 लाख रुपये नकद, सोने की झुमकी, चांदी की तीन जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बाजपेयी पुरवा निवासी सुगऊ ने बताया कि हम सभी लोग आंगन में सो रहे थे कि देर रात चोरों ने घर के पीछे से दीवार में सेंध काट दी। कमरे में टंगे एक पर्श से चांदी की बिछिया चुटकी व ब...