नई दिल्ली, मार्च 16 -- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने जेफरी एपस्टीन के आपराधिक गतिविधियों से खुद को जोड़ने वाली मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित और प्रसारित करने पर नाराजगी जताई है। साथ ही, उन्होंने ऐसा करने वाले कई व्यक्तियों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा के साथ-साथ क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि यह सामग्री झूठी और बदनाम करने वाली है। हिमायनी पुरी ने आरोप लगाया कि ये हमले राजनीतिक रूप से प्रेरित और लक्षित हैं, क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हैं, जो पहले भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत रहे और वर्तमान में मोदी कैबिनेट में वरिष्ठ पद पर हैं। इस मुकदमे में 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की...