आरा, जून 22 -- -योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले : एक ही छत के नीचे पंचायतवासियों को मिलेंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड की हरदिया पंचायत में सोमवार को दो करोड़ 60 लाख 700 रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन शुरू होने से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और अधिकतर सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें- हरदिया में 2.60 करोड़ की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटनपंचायत सरकार भवन का महत्व अध्यक्षता मुखिया सझांवती देवी ने की, जबकि संचालन सरपंच पति एवं सामाजिक क...