जहानाबाद, अप्रैल 22 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड के हरदिया गांव निवासी अमित कुमार का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय में असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन्स की परीक्षा में सफल हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। वर्तमान में अमित कुमार राजस्थान के खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अमित कुमार के पिता अरविंद कुमार इसी वर्ष 31 अगस्त को करपी थाना से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता एक गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का अच्छा वातावरण रहा है। उनके एक भाई अविनाश कुमार माधव संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, महरौली में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई विपुल कुमार कोलकाता में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। फोटो- 22 अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.