पूर्णिया, अप्रैल 10 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा-सतकोदरिया सड़क चौड़ीकरण की मांग तेज हो गयी है। इस मार्ग से दर्जनों पंचायत के किसान एवं रोजमर्रा के सामान खरीदने एवं बेचने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग में मखाना, मक्का, धान खरीद-बिक्री के लिए दर्जनों गोदाम हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण हर दिन जाम लग जाता है। क्षेत्र के सलीमउद्दी गोआसी मुखिया सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, रहुआ मुखिया सुफिया प्रवीण, भाजपा नेता सच्चिदानंद साह, संजय पोद्दार, अरूण गोस्वामी, सतकोदरिया सरपंच सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अजाउर रहमान आदि ने बताया कि चुनापुर हवाई अड्डा बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक हो गयी है। इस सड़क का चौड़ीकरण होना अब अनिवार्य है। क्षेत्र के लोगों ने हरदा एन एच 31से बहेलिया स्थान धमदाहा एस एच मार्ग ...