पूर्णिया, जनवरी 5 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा-सतकोदरिया मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग अब स्थानीय लोगों के जुबान पर है। इस मार्ग से दर्जनों पंचायतों के किसान तथा आम लोग रोजमर्रा की खरीद-फरोख्त के लिए आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर मखाना, मक्का और धान की खरीद-बिक्री के लिए दर्जनों गोदाम स्थापित हैं, जहां रोज बड़ी गाड़ियों से माल की लोडिंग-अनलोडिंग होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों और व्यापारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि चुनापुर हवाई अड्डा के निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और बढ़ गई है, जिससे सड़क का चौड़ीकरण अब अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस संबंध में सलीमउद्दीन गोआसी मुखिया अफरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.