पूर्णिया, फरवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।हरदा रेड लाइट एरिया में एक एनजीओ के साथ पुलिस कर्मियों का छापा पड़ा है। छापेमारी में क्या कुछ उपलब्धि मिली है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बावत मरंगा थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि हरदा रेड लाइट एरिया में एनजीओ ने छापा मारा है। एनजीओ ने अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में इसी जगह पूर्णिया पुलिस एवं एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में पांच महिलाओं समेत चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अरोपियों में एक देह व्यापार चलाने वाली संचालिका शामिल थी। मामले में तीन नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.