पूर्णिया, मार्च 9 -- हरदा, एक संवाददाता। प्रशासनिक लापरवाही के कारण एनएच 31 स्थित हरदा बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या से किसान, व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से ट्रक, बस, टोटो, टेम्पो सहित भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता रहता है। दोपहर बाद दूर-दराज के गांवों से लोग खरीदारी और बिक्री के लिए हरदा बाजार पहुंचते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र में भीड़ काफी बढ़ जाती है। भीड़ बढ़ने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरदा बाजार की सर्विस रोड और एनएच 31 के साथ-साथ हरदा-सतकोदरिया मार्ग पर टेम्पो खड़े रहते हैं और कई जगह सड़क किनारे दुकानें भी लग जाती हैं। इसके कारण रोजाना शाम चार बजे के बाद जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। वहीं हरदा-सतकोदरिया मार...