पूर्णिया, जून 15 -- हरदा, एक संवाददाता। एनएच-31 स्थित हरदा बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से किसान, व्यापारी एवं आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर बाद बाजार में खरीदारी और बिक्री के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि एनएच-31 पर बस, ट्रक, टोटो, टेम्पो समेत अन्य वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। वहीं हरदा बाजार की सर्विस सड़क तथा हरदा-सतकोदरिया मार्ग के किनारे टेम्पो और अस्थायी दुकानों के लग जाने से सड़क संकरी हो जाती है। इसके कारण प्रतिदिन शाम करीब चार बजे के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हरदा-सतकोदरिया मार्ग एवं हरदा-कोलासी मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण बड़े वा...