हरदा बाजार में एनएच-31 किनारे गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही परेशानी
पूर्णिया, जून 10 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे दिनोंदिन गंदगी का अंबार बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे जमा हो रहे फलों एवं सब्जियों के कचरे से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लीची, आम, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिदिन कारोबार करने के बाद बचा हुआ कचरा सड़क किनारे फेंककर चले जाते हैं। इसके कारण बाजार क्षेत्र में लगातार कचरे का ढेर जमा होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों लीची और आम का सीजन होने के कारण बड़ी मात्रा में फलों का अपशिष्ट सड़क किनारे फेंका जा रहा है। बारिश होने पर यह कचरा सड़ने लगता है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ कीचड़ की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे फैले कचरे और सड़े फलों के कारण राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.