श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- गिरंटबाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट में रविवार को पीडीए की बैठक में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने की। बैठक में पूर्व विधायक मोहम्मद असलम राईनी भी शामिल रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदता सूची उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें सूची को पढ़कर नाम छूटने व गड़बड़ी पर आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। अपील की गई कि अभी समय है छूटे मतदाता अपना नाम जरूर बढ़वा लें। बैठक में अजहर हुसैन, राजेश यादव, मुन्ना लाल यादव, मोतीलाल यादव, रामनरेश यादव, रमेश यादव, चुन्नू खां, सिराजुद्दीन खां, सुफियान अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.