संभल, जून 5 -- थाना क्षेत्र के गांव हरथला में बुधवार को बिजनौर प्रशासन और असमोली पुलिस की मौजूदगी में दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क किए जाने संबंधी नोटिस चस्पा किए गए। पुलिस ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई। बिजनौर प्रशासन द्वारा शादाब पुत्र सुलेमान की लगभग 10 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति तथा फुरसीद पुत्र फिदा हुसैन की करीब 11 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क किए जाने की प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित संपत्तियों पर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मामलों के आधार पर न्यायालय द्वारा संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई...