मुरादाबाद, फरवरी 27 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हरथला कॉलोनी स्थित रामगंगा विहार में गंगा मंदिर के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ मेघराज प्रजापति के घर में घुस गया। परिजनों की सूझबूझ से तेंदुए को बाथरूम में बंद कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। जानकारी के अनुसार मेघराज प्रजापति अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। उस समय उनकी पत्नी सुमन देवी रसोई में थीं, जबकि मेघराज कमरे में बैठे थे। दोनों बेटे सुमित और सौरभ भी घर पर ही थे। बताया गया कि मेघराज के भाई हुकुम सिंह ने सबसे पहले तेंदुए को देखा। तेंदुआ गंगा मंदिर की छत से कूदकर ममटी के रास्ते घर के भीतर घुस आया। परिजनों के मुताबिक मेघराज की मां शकुंतला देवी ने जैसे ही आहट सुनी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.