नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का इंतजार सुहागिन महिलाओं को पूरे साल रहता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत भी रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज की धार्मिक मान्यता माता पार्वती की तपस्या से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था। उनकी इसी तपस्या और संकल्प की याद में हरतालिका तीज का व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है।माता पार्वती ने क्यों की थी कठोर तपस्या पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती भगवान शिव को अपने पति के रूप में चाहती थीं। वह भगवान शिव को पाने के लिए पू...