वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के कॉमन रूम में मंगलवार को 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' विषयक ड्रॉइंग प्रतियोगिता हुई। पूर्वोत्तर रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड और जिला संघ ने इसका आयोजन किया। इसमें 27 स्काउट गाइडों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डीआरएम आशीष जैन रहे। सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रथम पुरस्कार मोहित प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार परी सिंह और तृतीय पुरस्कार काव्य मिश्रा को मिला। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर धर्मेंद्र यादव और मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.