कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हरजेंद्रनगर से चकेरी चौकी तक ओवरहेड एलटी और एचटी बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने के कार्य की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। अब हरजेंद्रनगर से चकेरी चौकी तक पोल पर बिजली के तार झूलते हुए नहीं दिखाई देंगे। महाना ने कहा कि लालबंगला हमारी जन्म स्थली और कर्म क्षेत्र भी है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत बिजली लाइनों का कार्य तीन महीने में पूरा होगा। इसके बाद हरजेंद्रनगर से चकेरी चौकी तक बिजली पोल पर न तो तार झूलते दिखेंगे और न ही कोई घटना होगी। भूमिगत केबल से व्यापारियों को फायदा होगा। नारियल फोड़कर और हाइड्रा से सतीश महाना और केस्को एमडी सैमुअल पाल ने काम की शुरुआत की। यहां पीके सिह, बीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी, बलवीर सिंह, विजय तिवारी, सोनू बाबा, केके शुक्ल आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.