लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, संवाददाता। हरछठ (हलषष्ठी) व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। षष्ठी तिथि का प्रारंभ दो सितंबर की सुबह 06:12 बजे से होगा। षष्ठी तिथि का समापन तीन सितंबर की सुबह 04:25 बजे पर होगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार हल षष्ठी यानी हरछठ का पर्व दो सितंबर को मनाया जाएगा।ज्योतिषाचार्य नागपाल ने बताया कि बलराम जी का शस्त्र हल और मूसल है। इसी कारण इनको हलधर भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार बलराम जी शेषनाग के अवतार थे। यह भी पढ़ें- सितंबर में पड़ेंगे ये 5 बड़े व्रत-त्योहार, हरतालिका तीज से गणेश चतुर्थी तक देखें पूरी लिस्ट ये गदायुद्ध में विशेष प्रवीण थे। दुर्योधन इनका ही शिष्य था। इस दिन ...