रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली। जिले के हरचंदपुर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां चोरी और लूट के शक में पूछताछ के लिए लाए गए दो आरोपी थाने के दफ्तर से फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि थाने के दफ्तर में हमेशा चहल-पहल रहती है। यहां सिपाहियों की तैनाती भी होती है, इसके बावजूद पूछताछ के लिए लाए गए आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए और थाना प्रभारी को दोनों आरोपियों का नाम तक नहीं मालूम है। बहरहाल, दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। थाना प्रभारी का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। हरचंदपुर थाने के सिपाही दो आरोपियों को चोरी और लूट के शक में पूछताछ के लिए थाने लाए थे। पुलिस को दोनों आरोपियों के लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.