बिजनौर, नवम्बर 23 -- गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार हरचंदपुर में गुरु नानक देव साहिब का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को प्रकाशोत्सव में रागी जत्था व कथावाचक सतवेंद्र सिंह, परवाना सिंह ने अखंड पाठ में भाग लेते हुए गुरु नानक देव के चरित्र पर प्रकाश डाला। बबनीत कौर, कमलप्रीत कौर, प्रभजोत सिंह ने गुरुवाणी व कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गंगोड़ा, कनकपुर, तिसोतरा, गौसपुर, मोहनपुर, मिर्जा नेकपुर, भटौली, श्यामपुर, आल्लाहेड़ी, गजरौला से पहुंची समूह संगत ने कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार से चल रहे अखंड पाठ के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में शाम...