रायबरेली, मार्च 27 -- हरचंदपुर(रायबरेली) संवाददाता। जिले के कस्बे के रघुवीरगंज बाजार में आज सुबह विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कपड़ा व रेडीमेड दुकान के साथ-साथ पड़ोस की किराना दुकान भी आ गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और अग्निशमन दस्ते की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार रघुवीरगंज बाजार में पवन गुप्ता उर्फ रामू और भानु गुप्ता, पुत्रगण बरखंडी लाल गुप्ता, की कपड़ा एवं रेडीमेड दुकान में सुबह के समय गैलरी में रखी कपड़े की गांठ पर चिंगारी गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वस्त्रालय से होते हुए रेडीमेड दुकान तथा बगल में स्थित जुबेर की किराना दुकान तक जा पहुंची। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीनों दुकानों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.