हरगोविंद सुयाल स्कूल में आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार से जिले की दो दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। इस कार्यशाला में जिले भर के 19 स्कूलों से आए 121 आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें शिक्षण की आधुनिक और पारंपरिक विधाओं से रूबरू कराया जा रहा है। कुमाऊं संभाग के निरीक्षक मंगत राम ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, भारतीय शिक्षा की मूल अवधारणा और विद्या भारती के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मुकुल कांडपाल ने पंचपदीय शिक्षण पद्धति और प्रभावी पाठ योजना तैयार करने, ममता मंगला ने डिजिटल शिक्षण पर जोर दिया। यहां मोहन शर्मा, कृष्णा उपाध्याय, जगदीश चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक नंदन सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरिदत्त जोशी, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.