बागेश्वर, मार्च 27 -- जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह जहां तेज धूप खिली हुई थी, वहीं कुछ ही घंटों बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया तथा दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच कपकोट के हरकोट गांव में एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ओलों से रबी की फसल के साथ सब्जी उत्पादन को भी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा। धीरे-धीरे हल्के बादल बनने लगे। दोपहर बाद वर्षा शुरू हो गई है। इसी दौरान कपकोट के हरकोट व धूरकोट गांव में ओलावृष्टि शुरू हो गई। ग्राम प्रधान चंदन सिंह हरकोटिया, किसान दान सिंह हरकोटिया, चामू सिंह, प्रताप सिंह, लक्ष्मी देवी, पुष्पा हरकोटिया तथा देवकी देवी ने बताया कि ओलों ने उगल बीन्स मटर, प्याज धनिया बंद गोभी को भारी नुकसान पहुंचया है। इसके अलावा लौकी, कद्द, तुरई के छोटे-छोटे पौधे नष्ट हो गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.